फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Naib and police drove

नायब तहसीलदार और पुलिस को दौड़ाया

Mon, 28 Nov 2016 10:52 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 28 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
   Naib and police drove
सेमरा घुसरी में पुलिस मामले की जानकारी लेती हुई। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। कोर्ट के आदेश पर जमीन कब्जा दिलाने गए नायब तहसीलदार और पुलिस टीम को मनबढ़ों ने लाठी-डंडा लेकर दौड़ा लिया। इससे अफसर सहम गए और जाने लगे। पीड़ित पक्ष के लोग ने नायब तहसीलदार के जीप के सामने लेट गए और न्याय की मांग करते हुए उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

जानकारी होने पर तीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रशासन को धमकी देने वाले दो लोगों को हिरासत में ले लिया जबकि एक भाग निकला।

कोतवाली क्षेत्र के सेमरा घुसरी गांव निवासी बीन्नू मिश्र की जमीन की पक्की पैमाइश हो गई है। पत्थर भी राजस्व टीम की ओर से लगा दिया गया है लेकिन उस जमीन पर दबंग रघुनाथ यादव का कब्जा है। कब्जा खाली कराने के लिए एसडीएम कोर्ट से बीन्नू मिश्र के पक्ष में दो माह पूर्व आदेश हो गया। 15 दिन पूर्व नायब तहसीलदार डॉ. संजीव राय कब्जा दिलाने सेमरा घुसरी गांव पर गए। दबंग का तेवर देख और पर्याप्त फोर्स नहीं होने पर नायब तहसीलदार चले आए।
विज्ञापन


सोमवार को दिन में करीब एक बजे नायब तहसीलदार राहुल गुप्ता राजस्व टीम के साथ महिला पुलिस, दो दरोगा और तीन सिपाहियों को लेकर कब्जा दिलाने पहुंचे। नायब तहसीलदार और पुलिस टीम को रघुनाथ यादव और उनके बेटे लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया। रघुनाथ नायब तहसीलदार को ललकारते हुए बोला कि जो कब्जा दिलाएगा उसकी लाश गिर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनबढ़ों का तेवर देख नायब तहसीलदार और पुलिस टीम पीछे हट गई। यह देख पीड़ित बीन्नू मिश्र पक्ष के लोग न्याय दिलाने की बात कहते हुए वाहन के आगे लेट गए। सूचना पर शाम करीब पांच बजे सलेमपुर, भटनी और लार पुलिस पहुंच गई। मनबढ़ों ने पुलिस के सामने भी तेवर दिखाया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर रघुनाथ, बेटे बीरबल को हिरासत में ले लिया।


एक युवक भाग निकला। कोतवाल ने बताया कि जमीन कब्जा दिलाने गई टीम के साथ कुछ लोगों ने बदसलूकी की थी। इस मामले एक पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा दूसरे पक्ष से भी एक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed