{"_id":"591b35684f1c1bfc71f232b5","slug":"murder-of-a-married-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध में हुई दंपती की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंध में हुई दंपती की हत्या
देवरिया
Updated Tue, 16 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड का एएसपी ने पर्दाफाश किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। तरकुलवा थाने के बघड़ा गांव निवासी शरीफ अंसारी और उसकी पत्नी जसीमा खातून की सोमवार को बर्बरता के साथ हुई की हत्या अवैध संबंधों के चलते किए जाने की बात सामने आई है। 24 घंटे के भीतर इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि सनकी आशिक ने महिला की बेवफाई से बौखला कर पति-पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
पेड़ काटने के बहाने बुलाकर आरोपी ने पहले शरीफ का सिर धड़ से अलग किया। इसके बाद जसीमा को नदी के पास बुलाकर उसकी हत्या कर दी। क्रूरता की हदों का पार करने वाला आरोपी सुबह गांववालों के साथ तमाशबीन बना रहा, मगर उसकी चालाकी ज्यादा देर उसके गुनाह की दास्तां को छुपा न सकी। मंगलवार को दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि शरीफ की बेटी ने पुलिस को पूछताछ में बताया था कि गांव में ही रहने वाले अरविंद ने फोन करके उसके माता-पिता को बारी-बारी से बुलाया था।
इसपर पुलिस ने अरोपी अरविंद और उसके भाई गोविंद को हिरासत मेें लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो गोविंद टूट गया और उसने इस जघन्य हत्या की सारी कहानी पुलिस के सामने रख दी। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी की हत्या एक किलोमीटर के फासले पर हुई थी। शरीफ के बेटे अजहरुद्दीन की तहरीर पर केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
सर्विलांस और पुलिस की जांच में पता चला जसीमा खातून का गांव के ही अरविंद प्रसाद से अवैध संबंध था। कुछ दिनों पहले अरविंद से दूरी बनाकर वह कई अन्य लोगों के संपर्क में आ गई थी। इस बात का अरविंद विरोध करता था। वह जसीमा को अपने से दूर नहीं जाने देना चाहता था। इसलिए उसने जसीमा के पति शरीफ से शिकायत की। इस बात को लेकर शरीफ और अरविंद के बीच मारपीट भी हुई थी। इसके बाद अरविंद ने दंपती से बदला लेने का प्लान बनाया। एएसपी का कहना है कि अरविंद और शरीफ दोनों ही चोरी से पेड़ काटने का काम करते थे।
रविवार की रात अरविंद ने फोन कर शरीफ को पेड़ काटने के लिए बुलाया। शाहपुर नहर के पास जैसे ही शरीफ पेड़ के पास बैठकर आरी चलाने लगा वैसे ही पीछे से एक ही वार में अरविंद ने धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। सिर नहर में जा गिरा। हत्या को अंजाम देकर अरविंद मौके से चुपचाप निकल लिया। इसके बाद उसने जसीमा को फोन कर नदी के किनारे बुलाया।
महिला मौके पर पहुंची। आरोपी ने पीछे से उस पर भी वार कर दिया लेकिन उसने हथियार को पकड़ लिया। उसकी अंगुली और बांह कट गई। गले पर तीन वार कर आरोपी ने महिला का भी सिर धड़ से अलग कर दिया और सिर को नदी में फेंक दिया। पुलिस के सामने आरोपी ने जुर्म कुबूल कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। मंगलवार की सुबह पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार को नदी से बरामद किया।