फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   moterbike and magic fired in quarrel

मारपीट में बाइक फूंकी, मैजिक में लगाई आग

Mon, 19 Oct 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Mon, 19 Oct 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
भटवलिया चौराहे पर दो गुटों के बीच का विवाद हो गया। मारपीट के बाद कुछ लोगों ने बाइक फूंक दी और मैजिक को जलाने की कोशिश की। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ और कोतवाल ने मोर्चा संभाला। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दी। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शहर के भटवलिया चौराहे पर इलाके के कुछ युवक मूर्ति लगाए हैं। मोहल्ले का मुकेश पंडाल की सजावट में लगा था। इसी बीच बाइक सवार युवक पहुंचे। उनकी गाड़ी से एक बच्ची घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने विरोध किया। आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने कुछ लोगों को बुलाकर मुकेश की पिटाई कर दी और फरार हो गए। घायल मुकेश जिला अस्पताल पहुंचा। उपचार के बाद उन्होंने सूचना पुलिस को दी।
पुलिस में शिकायत किए जाने की बात से आरोपी भड़क गए। फिर से दर्जन भर युवक भटवलिया चौराहे पर पहुंचे और मुकेश की पिटाई शुरू कर दी। बचाव में आए चचेरे भाई शैलेन्द्र गुप्ता को भी लोगों ने पीट दिया।
इसी बीच युवकों ने शैलेन्द्र गुप्ता की बाइक में आग लगा दी। इस बीच आरोपी की मैजिक गाड़ी उसी रास्ते से जा रही थी। मोहल्ले के नाराज लोगों ने उसके भी आग लगाने की कोशिश की। मारपीट में मुकेश और शैलेन्द्र घायल हो गए।
 उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद सीओ सुशील सिंह, कोतवाल गोपाल त्रिपाठी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया।

 पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाल ने बताया कि विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। कुछ लोगों के नशे में होने की बात सामने आ रही है। विवाद करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed