{"_id":"576ac7a84f1c1bd754b480a4","slug":"married-destroyed-by-fire-killing-five-on-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से जलकर विवाहिता की मौत, पांच पर मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से जलकर विवाहिता की मौत, पांच पर मुकदमा
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Wed, 22 Jun 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
घरेलू कलह में एक महिला आग की चपेट में आ गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू कलह में एक महिला आग की चपेट में आ गई। मौके पर उसकी मौत हो गई। आग बुझाने के चक्कर में ससुर भी झुलस गया। घटना गौरीबाजार थानाक्षेत्र के परसिया गांव की है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कुशीनगर, रामकोला टेकुआटार गांव निवासी लक्ष्मन वर्मा ने 16 फरवरी 2016 को बेटी कंचन वर्मा की शादी इलाके के परसिया निवासी विवेक वर्मा विक्की से की थी। विवेक वकीलगंज चौराहे पर मोबाइल की दुुकान चलाता है। शादी के बाद दोनों के बीच आए दिन विवाद हो रहा था। मंगलवार की रात कंचन संदिग्ध हाल में कमरे में जलने लगी। जानकारी होने पर ससुर अनिरूद्व भी कमरे में पहुंचे और आग बुझाने लगे। इस दौरान वह भी झुलस गए। आग की चपेट में आने से कंचन वर्मा की मौत हो गई।
जानकारी होने पर मायके वाले भी गांव पहुंचे। मृतका के पिता लक्ष्मन वर्मा ने थाने में तहरीर दी कि शादी के चार माह के अंदर ही मायके वालों ने बेटी को जलाकर मार डाला। ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति विक्की वर्मा, ननद सोनम, उसके पति, सास विमला देवी और अनिरूद्व, पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया। महिला गर्भवती भी बताई जा रही है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सीओ डॉ. अजय प्रताप सिंह, एसओ शशांक राय मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा कि आग लगने से महिला की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।