फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Make a fight with the soldier

सिपाही को छेड़ने में मनचला धराया

Thu, 18 May 2017 10:54 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 18 May 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Make a fight with the soldier
जेल - फोटो : demo pics
देवरिया। सदर स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही एक युवती को एक मनचले ने छेड़ दिया। अश्लील इशारा करने के बाद उसने छींटाकशी की। युवती का इशारा पाते ही कुछ लोगों ने युवक को दबोच लिया। यह नजारा देख स्टेशन पर खलबली मच गई। आरोपी जिस लड़की को छेड़  रहा था वह महिला थाने में तैनात एक सिपाही निकली और साथी पुलिसकर्मियों के साथ ड्यूटी   पर थी।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने एंटी रोमियो अभियान के तहत एक टीम सदर स्टेशन पर भेज रखी थी। महिला थाने में तैनात सिपाही सादे कपड़े में प्लेटफॉर्म पर पहुंची और एक जगह बैठ गई। महिला सिपाही की निगरानी सादे कपड़े में पुलिसकर्मी कर रहे थे। इस दौरान एक युवक महिला सिपाही के साथ छेड़खानी करने लगा। छेड़खानी की पुष्टि होते ही पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान भटनी निवासी राधेश्याम दीक्षित के रूप में हुई। आरोपी को पकड़कर पुलिस थाने लाई।
विज्ञापन


परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि स्टेशन से  लगातार शिकायत मिल रही थी कि कुछ मनचले महिलाओं और युवतियों को परेशान कर रहे थे। योजना के तहत एंटी रोमियो टीम की स्टेशन पर तैनात की गई थी। एक आरोपी पकड़ा गया है। बाकी अन्य जगहों पर अभियान चलाया गया। मनचलों को हिदायत दी जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। अभियान में और तेजी लायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed