फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In the first crime meeting, three police officers carried out the line

पहली ही क्राइम मीटिंग में तीन थानेदारों को किया लाइनहाजिर

Sun, 21 May 2017 10:41 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sun, 21 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
In the first crime meeting, three police officers carried out the line
पुलिस लाइंस में एसपी राजीव मल्होत्रा ने मातहतों के साथ बैठक की। इस दौरान उपस्थित सीओ और थानाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पहली क्राइम मीटिंग में एसपी राजीव मल्होत्रा ने तीन थानेदारों को लाइनहाजिर कर दिया। डेढ़ घंटे की मीटिंग में एसओ सहमे रहे, सीओ अगल-बगल झांकते रहे। जनरल पुलिसिंग में थाने फेल हो गए। सूत्रों का कहना है कि एसपी संजय एम तरडे ने पहली क्राइम मीटिंग में ऐसी कार्रवाई की थी। पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एसपी राजीव मल्होत्रा मातहतों के साथ पहली क्राइम मीटिंग, जय हिंद सर, नाम क्या है तुम्हारा? सर डीपी सिंह, किस थाने पर पोस्ट हो, सर गौरीबाजार। कब से हो, सर चुनाव से पहले इसके पहले, कहां रहे, सदर कोतवाल देवरिया, सलेमपुर और भलुअनी में, गुड। मेरे साथ काम किए हो। कुछ इसी अंदाज में एसपी ने शुरूआत की।
विज्ञापन


उनका पारा तब चढ़ा, जब थानेदार जनरल पुलिसिंग में फेल हो गए। कई थानेदार अपराध के बारे में एसपी को सही जानकारी नहीं दे पाए। लंबित विवेचना की संख्या कितनी है, बच्चों की गुमशुदगी और बरामदगी की क्या स्थिति है। ऐसे सवाल में थानेदार चुप्पी साध गए। थानेदार घटना की तिथि नहीं बता पाए। एसपी ने कहा कि जब घटना का डेट और लंबित विवेचनाओं के बारे में जानकारी नहीं रहेगी तो थानेदारी क्या करोगे। मीटिंग के दौरान फायरिंग के मामले में खामपार थानेदार अजय श्रीवास्तव एसपी से तर्क कर बैठे। एसपी ने कहा कि मीटिंग से उठो, लाइन में जाकर आमद करा लो।
विज्ञापन


बरहज इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा भी कई केस के बारे में सहीं जानकारी नहीं दे पाए। इलाके में हुई घटनाएं भी उन्हें याद नहीं थी। भाटपाररानी इंस्पेक्टर सतेंद्र पांडेय बिना किसी से पूछे अवकाश पर चले गए। एसपी ने इन दोनों को भी लाइनहाजिर कर दिया। सीओ ट्रेनिंग रोहित यादव को भी एसपी ने नसीहत दी। साथ ही भाटपाररानी क्षेत्राधिकारी शिताशू कुमार को भी हिदायत दी। इसके पहले एसपी ने ‘आतंकवाद विरोधी दिवस’ के रूप में सभी थानेदारों, सीओ को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed