फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Idol immersion organically, house fire

मूर्ति विसर्जन में बवाल, घर में आगजनी

Thu, 13 Oct 2016 10:59 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 13 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Idol immersion organically, house fire
कंचनपुर में दो पक्षों के विवाद के बाद दुकान और घर में आग लगा दी गई। - फोटो : अमर उजाला
कंचनपुर। मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवकों के बीच विवाद हिंसक हो गया। नाराज लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल युवक घर पहुंचा तो उसके परिजनों ने पूछताछ की। नाराज लोगों ने घायल युवक के मकान में आग लगा दी। जिससे तीन लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। पूरे घटना में तरकुुलवा पुलिस बेबस नजर आई।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर कंचनपुर से मूर्ति विसर्जन के लिए लोग बसंतपुर धूसी गए थे। जुलूस में गांव के दिनेश चौहान और सन्नी चौहान भी गए थे। बसंतपुर धूसी में विसर्जन के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सन्नी ने अपने समर्थकों के साथ दिनेश पर तलवार से हमला कर घायल कर दिया। शाम साढ़े छह बजे के करीब मूर्ति विसर्जन कर दोनों पक्ष लौटा तो दिनेश के भाई उमेश और सन्नी के बीच मारपीट हो गई। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


इस बीच मौका पाकर कुछ लोगों ने दिनेश के होटल में आग लगा दी। उसकी में पूरा परिवार रहता है। आग से मकान जलकर राख हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। विवाद में तरकुलवा पुलिस की लापरवाही सामने आई है। इंस्पेक्टर          तरकुलवा अनिल पांडेय ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश में पुलिस जुटी है। आगजनी के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed