{"_id":"56ed92ac4f1c1bd3618b4e22","slug":"hurt-by-scolding-the-young-man-died-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांट से आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांट से आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दी
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर जान दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार में मां की डांट से नाराज एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मोहल्ले वालों की सहयोग से घर वालों ने उसकी लाश को दफना दिया। वहीं पुलिस ऐसी किसी भी घटना के बारे में जानकारी मिलने से इंकार कर रही है।
नगर के पूरब मोहल्ले के युवक ने अपनी मां से रुपये की मांग की। इसको लेकर मां और बेटे के बीच कहासुनी भी हुई। इस पर मां और परिवार के अन्य लोगों ने युवक को डांट दिया। एक मदरसे में हिफ्ज की पढ़ाई करने वाले इस युवक को मां की डांट इस कदर नागवार लगी कि वह अपने घर के एक कमरे में गया और छत की कुंडी में फांसी लगाकर जान दे दी। शक होने पर घर वाले कमरे में गए तो उसकी लाश कमरे के अंदर फंदे से लटकती देखी। इसके बाद मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। देर शाम को लोगों की मदद से घर वाले लाश को दफना दिया। एसओ ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।