{"_id":"577a99e84f1c1b6c117fa002","slug":"during-the-assault-firing-nine-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के दौरान फायरिंग, नौ लोग जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के दौरान फायरिंग, नौ लोग जख्मी
देवरिया
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
रंगौली गांव में जमीन के विवाद में मारपीट के दौरान घायल हरिशंकर यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। रंगौली गांव में दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट होने लगी। इस दौरान ईंट पत्थर चले। एक पक्ष की ओर से फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। बवाल में दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। संयोग ठीक था कि किसी को गोली नहीं लगी। एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दिनदहाड़े फायरिंग होने से गांव में दहशत का माहौल है।
रंगौली गांव निवासी मदन यादव और गनेश यादव सगे भाई हैं। जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पूर्व में पंचायत हुई थी। पंचायत में दोनों पक्ष राजी हो गए थे लेकिन बाद में एक पक्ष के लोग पंचायत के निर्णय को मानने के लिए तैयार नहीं थे।
इसी को लेकर सोमवार को दिन में करीब तीन बजे दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें ईंट-पत्थर भी चला। एक पक्ष के लोगों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने तमंचे से दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। विवाद की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के घायल मदन के बेटे हरिशंकर यादव, उमेश यादव, सुभाष यादव, मुकेश यादव और दूसरे पक्ष के गनेश, गोलू, विजय, गनेश की बेटी नीतू और पत्नी शीला को सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचाया।
सिर में चोट लगने से हरिशंकर को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस गोली चलने की घटना को झुठला रही थी लेकिन घटनास्थल से बरामद खून लगा तमंचा और कारतूस पुलिस की झूठ को बेनकाब कर रही थी।
इस बाबत प्रभारी एसओ विजय बहादुर यादव ने बताया दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। गोली नहीं चली है।