फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   daughter fled with mothers jewellery

मां के गहने लेकर गायब हो गई बेटी

Sun, 12 Feb 2017 11:16 PM IST
देवरिया/ब्यूरो
देवरिया/ब्यूरो Updated Sun, 12 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
daughter fled with mothers jewellery
jewellery - फोटो : amar ujala
देवरिया। मां के अरमानों पर पानी फेरते हुए बेटी लाखों रुपये के गहने लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। दोहरे झटके से मां उबर नहीं पा रही है। रविवार को परिवार वालों ने मोहल्ले के रहने वाले एक युुवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खामपार के भिंगारीबाजार का एक परिवार साकेत नगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहता है। शनिवार रात घर की किशोरी प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह आलमारी का सामान बिखरा होने के कारण परिवार के लोगों को चोरी की आशंका हुई। लाखों रुपये के गहने आलमारी से गायब थे, बेटी का भी पता नहीं था। परिवार वालों ने उसके मोबाइल पर बात करने की कोशिश की लेकिन फोन बंद मिला। घरवालों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला किशोरी मां के गहने लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। जानकारी होते ही और रिश्तेदार भी पहुंच गए। लड़की की मां ने बेटी को अगवा किए जाने की तहरीर कोतवाली में दी। इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर ने बताया कि लड़की कुछ गहने भी साथ ले गई है। पुलिस खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed