फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   case on 6 in dowary

छह लोगों पर दहेज हत्या का केस 

Sun, 24 Mar 2019 10:39 PM IST
deoria Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 24 Mar 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
case on 6 in dowary
court
पकड़ी बाजार। मदनपुर थाना के बरडीहा दल गांव के छह लोगों पर रविवार को दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। गांव में शुक्रवार को संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

खुखुन्दू थाना के अहिरौली पांडेय के एजाज अहमद की बेटी नाशरीन 22 की शादी बरडीहा दल गांव के इमामुद्दीन से पिछले साल हुई थी। इमामुद्दीन दिल्ली के एक प्राईवेट कंपनी में कार्य करता है। वह एक महीने से घर आया हुआ है। शुक्रवार को नाशरीन की मौत हो गई।  मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी को ससुरालियों ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर मार डाला। बेटी के मरने की सूचना ससुरालियों ने मायके वालों को नहीं दी। वह लाश को दफन करने जा रहे थे कि मायके वाले पहुंच गए। मामले में पुलिस ने मृतका के पति इमामुद्दीन, सास मेहरून निशा, जैनुल, शाहरूख, रियाजुद्दीन समेत छह लोगों पर दहेज हत्या और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि पीएम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है। बिसरा के लिए नमूना भेजा गया है। तहरीर के अनुसार केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed