{"_id":"590f57fb4f1c1b4754850fe4","slug":"brother-threw-boiled-milk-on-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई पर फेंका गर्म दूध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई पर फेंका गर्म दूध
deoria
Updated Sun, 07 May 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
भटनी।
एक चाय की दुकान पर दो भाइयों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज एक भाई ने दूसरे पर खौलता हुआ दूध फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। लोगों ने उसे पीएचसी पर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
नगर के केवड़ा वार्ड में शेषनाथ चाय की दुकान चलाता है। शनिवार की रात इसका बड़ा भाई मेघनाथ आया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इससे नाराज मेघनाथ ने चूल्हे पर रखा गर्म दूध शेषनाथ पर फेंक दिया। इससे वह झुलस गया। इसके बाद मेघनाथ भाग निकला। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस मेघनाथ को थाने लाई। बाद में पंचायतन सुलह-समझौता कराकर छोड़ दिया। इस संबंध में भटनी एसओ ने बताया कि दो भाइयों के बीच का विवाद था। समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया।