फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   broke the lock of three stores

पुलिस चौकी के पास तीन दुकानों का ताला तोड़ा

Thu, 28 Jan 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 28 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
पथरदेवा पुलिस चौकी के समीप तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोर नकदी सहित हजारों का सामान चुरा ले गए। पुलिस को चोरी की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह जब दुकान खुलने का समय हुआ तो लोगों को चोरी की जानकारी हुई। चोरी की वारदात से आस-पास के दुकानदार भी भयभीत हो गए हैं।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

तरकुलवा थानाक्षेत्र के भेलीपट्टी निवासी योगेन्द्र जायसवाल, संजय चौहान और चंद्रिका यादव पथरदेवा चौकी के पास किराने और पान की दुकान चलाते हैं। बुुधवार की रात तीनों दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए।

रात में किसी समय चोर दुकान का ताला तोड़कर नकदी सहित दुकान में रखा करीब पचास हजार से अधिक रुपये का सामान चुरा ले गए, चौकी पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को भी इसकी भनक नहीं लग सकी।
विज्ञापन


सुबह स्थानीय लोगों को चोरी की जानकारी हुई। इस घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों की भीड़ मौके पर जुट गई। दुकानदारों ने चोरी की जानकारी थानाध्यक्ष को दी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी के बगल में  चोरी की घटना दुकानदार परेशान हैं। लोगों ने जल्द घटना के खुलासे की मांग की है। एसओ ने कहा कि मामले की जांच हो रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed