{"_id":"cf47f82bc5c7ba9ae176921e11b28621","slug":"bike-collision-child-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहकोल गांव में अपने नाना के घर के सामने खेल रहा एक बच्चा बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
वह दो दिन पहले अपनी मां के साथ नाना के घर घूमने गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मासूम के शव से उसकी मां को लिपट कर रोता देख लोगों की आंखें भर आईं।
जोगिया परसौना गांव का रहने वाला जीतबंधन मुंबई में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। घर पर उसकी पत्नी नीतू, दो बेटे और दो बेटियां रहती हैं।
नीतू बृहस्पतिवार को अपने बड़े बेटे चंद्रसेन (4)को लेकर अपने मायके एकौना थाना क्षेत्र के करहकोल गांव गई थी। शनिवार की सुबह चंद्रसेन अपने नाना सुकई के साथ खेल रहा था।
कुछ देर बाद वह खेलते हुए सड़क के किनारे पहुंच गया। इस दौरान पचलड़ी की ओर से जा रही एक बाइक की चपेट में आ गया। बाइक का पहिया मासूम के सिर को कुचल कर आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घर वाले उसके शव को लेकर सीएचसी रुद्रपुर गए जहां डॉक्टरों ने उसके मौत की पुष्टि की। मासूम की मौत पर उसके घर वालों के रोने बिलखने से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
मृतक बालक की दो बड़ी बहने प्रिया और रिया का रो -रोकर बुरा हाल था। मां नीतू बेटे के शव पर से लिपट कर बार बार बेहोश हो जा रही थी। उसका पिता मुंबई में है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को देवरिया भेज दिया है।