फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Attack on UP-100 vehicle, eight nominations

यूपी-100 वाहन पर हमला, आठ नामजद

Wed, 03 May 2017 10:55 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 03 May 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Attack on UP-100 vehicle, eight nominations
रघवापुर में मनबढ़ों ने पुलिस का वाहन तोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रघवापुर में मारपीट की सूचना पर पहुंची यूपी-100 की गाड़ी पर नाराज लोगों ने हमला कर दिया। विवाद में गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना रात 12 बजे के करीब की है। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   
विज्ञापन

   
कोतवाली थानाक्षेत्र के रघवापुर में मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। किसी ने घटना की सूचना यूपी-100 को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। इसी दौरान कुछ लोग पुलिस पर गंभीर आरोप लगाने लगे। विवाद बढ़ा और नोकझोंक से मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


किसी तरह पुलिसकर्मी भाग निकले। गाड़ी भी बैक करने के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई। फिर लोगों ने उसे तोड़ दिया। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। रात को मयफोर्स कोतवाल पहुंचे और कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पीआरवी में तैनात एचसीपी योगेंद्र राय ने कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि विवाद की सूचना पर पुलिस रघवापुर में गई। बिना कारण लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया और तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे सरकारी संपत्ति का नुकसान पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रघवापुर गांव निवासी जवाहर यादव, धनपति, सुग्रीव, रामसुगा, श्याम मोहन, लवकुश और धनपाल सहित आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। कई लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसएसआई मृत्युंजय पाठक ने कहा कि विवाद करने वाले कुछ लोग पुलिस की हिरासत में हैं। सिपाही की तहरीर पर नामजद के अलावा आठ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed