फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   agency manager being searched in fraud

एजेंसी मैनेजर की गबन में तलाश

Sat, 21 Nov 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर Updated Sat, 21 Nov 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
45 लाख रुपये गबन करने वाले आरोपी गैस एजेंसी के मैनेजर की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी है। इस कार्रवाई से गैस एजेंसी के अन्य कर्मचारियों में भी खलबली मची है।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी प्रवीण शुक्ला की मझौलीराज नगर में सुमित्रा भारत गैस एजेंसी है। इस पर लार थाना क्षेत्र के धधवार गांव निवासी राजेश तिवारी मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन

एजेंसी मालिक का आरोप है कि मैनेजर ने अपने कार्यकाल में फर्जी तरीके से लोगों को गैस कनेक्शन और डबल सिलिंडर दिया है। इसके अलावा 545 गैस सिंलिडर की कालाबाजारी और 753 लोगों के कनेक्शन पर डबल सिलिंडर का कनेक्शन दिखाकर दूसरे को दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 यह फर्जीवाड़ा गैस एजेंसी के अभिलेखों के ऑडिट के दौरान उजागर हुआ। गैस एजेंसी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगा। गैस एजेंसी मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर एजेंसी मैनेजर पर कार्रवाई की मांग की।
लेकिन पुलिस ने इसे नजरअंदाज कर दिया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने गैस एजेंसी के मैनेजर राजेश तिवारी पर फर्जीवाड़ा कर 45 लाख रुपये गबन करने का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मैनेजर घर छोड़कर फरार है। इस बाबत इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि मैनेजर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed