फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a youth fired two round

युवक ने दो राउंड हवाई फायरिंग की

Sun, 07 May 2017 10:54 PM IST
deoria
deoria Updated Sun, 07 May 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
भटनी। 
विज्ञापन

स्थानीय थानाक्षेत्र के वीरसिंहपुर गांव में शनिवार को मंडप छाने के दौरान रंग लगाने को लेकर विवाद कुछ इस कदर बढ़ा कि नाराज युवक ने रविवार को दरवाजे पर पहुंचकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अपने ही चाचा के दरवाजे पर युवक के इस दुस्साहस से पूरा परिवार सकते में आ गया। पीड़ित परिवार ने थानाध्यक्ष को सूचना देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


वीरसिंहपुर में एक परिवार में रविवार को बेटी की शादी की तैयारियों में पूरा परिवार लगा था। बारातियों के स्वागत आदि की तैयारियां चल रहीं थीं। इसी बीच परिवार का भतीजा अपने दो साथियों के साथ बाइक से पहुंचा। वह दरवाजे पर बाइक से उतरते ही हाथ में पिस्टल लहराने लगा। अभी लोग कुछ समझ पाते कि वह हवाई फायर करने लगा। गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के लोग दरवाजे की ओर दौड़ पड़े। घरवालों के अनुसार युवक अपने साथियों के साथ दो राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गया। युवक के इस दुस्साहस से पूरा परिवार सकते में आ गया। बारात की तैयारियों में जुटे परिवार तथा रिश्तेदारों में खलबली मच गई। मौके से ही युवक के दादा ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है। घरवालों की मानें तो शनिवार को मंडप छाने के दौरान युवक को किसी ने रंग लगा दिया था। इसको लेकर विवाद हो गया। मामले से नाराज युवक देख लेने की धमकी देते हुए सलेमपुर अपने आवास चला गया। निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। गोली चलने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed