फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a teenager raped

युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म

Sat, 23 Jun 2018 11:24 PM IST
deoria
deoria Updated Sat, 23 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
a teenager raped
car gang rape
बरहज। युवती को बंधक बनाकर मोहल्ले के एक युवक ने दुष्कर्म किया और फिर उसका फोटो वायरल कर दिया। घटना के वक्त युवती के माता-पिता रिश्तेदारी में गए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मामला नगर के एक वार्ड का है। 
विज्ञापन

वार्ड निवासी एक युवती के माता-पिता दो दिन पूर्व कुशीनगर के हाटा तहसील में रिश्तेदार के घर गए थे। घर में पीड़िता और उसके भाई-बहन ही थे। गुरुवार की शाम युवती खेत की ओर गई थी, जहां तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसके साथियों ने फोटो खींचकर वायरल कर दिया। किसी तरह उनकी चंगुल से छूटकर घर पहुंची युवती ने माता-पिता को जानकारी दी। शनिवार को मामला थाने पहुंचा। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर/बरहज दयाराम सिंह गौर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर के आधार पर छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

युवती से छेड़खानी, केस दर्ज
गौरीबाजार। थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम गांव से बाहर गई एक युवती से गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय एक युवती शुक्रवार की देर शाम गांव से सटे खेत की तरफ गई थी। इसी बीच गांव का युवक पहुंचकर उससे छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने युवती की पिटाई कर दी। उसका कपड़ा फाड़ दिया। युवक की चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंची युवती ने माता-पिता को आपबीती बताई। शनिवार की सुबह युवती के पिता ने थाने में आरोपी युवक के विरुद्ध लिखित तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक सिराज अहमद पुत्र सरदार के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी परमाशंकर यादव ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed