फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुलिस मुठभेड़ में गैंगेस्टर का आरोपी गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में गैंगेस्टर का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 25 Mar 2019 09:42 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 25 Mar 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गैंगेस्टर का आरोपी गिरफ्तार
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ के बाद गैंगेस्टर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो किलोग्राम गांजा, तमंचा और खोखा बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मेहड़ा पुरवां निवासी चंद्रशेखर यादव चार जनवरी की देर शाम आर्य समाज गली में सराफ रोशन वर्मा उर्फ बन्नू को गोली मारकर हुए लूटकांड का आरोपी है। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में वह कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया। पिछले दिनों वह जमानत पर रिहा हो गया। पुलिस ने उस पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी। सोमवार की भोर में साढ़े तीन बजे शहर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल, एसआई मनोज कुमार, स्वाट प्रभारी अनिल कुमार सिंह, एसआई संतोष यादव, अनिल यादव मयफोर्स गश्त कर रहे थे। पुलिस टीम मुड़ाडीह गांव के पास पहुंची थी कि एक व्यक्ति पैदल जाते हुए दिखा। पुलिस ने उसे रूकने को कहा तो उसने फायर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 2.2 किलो गांजा, 315 बोर का तमंचा बरामद किया। कारतूस का खोखा भी मौके से मिला। पुलिस ने उसके खिलाफ जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर उसे कोर्ट के लिए चालान किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पिछली बार पुलिस को चकमा देने में हुआ था सफल
देवरिया। सराफ लूटकांड का मास्टरमाइंड चंद्रशेखर यादव पिछली बार पुलिस को चकमा देने में सफल हो गया था। पुलिस की जांच में सराफ लूटकांड में उसका और मृत्युंजय सिंह का नाम प्रकाश में आया था। तत्कालीन एसपी एन. कोलांची ने दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। बाद में आईजी ने इनाम राशि 50 हजार कर दी। दोनों पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में हाजिर हो गए थे। सभी जेल में बंद हैं, केवल चंद्रशेखर ही जमानत पर बाहर आया था। बताया जा रहा है कि इसमें भी उसने फर्जीवाड़ा किया था। शहर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि थाने की रिपोर्ट बिना पुलिस की जानकारी के लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed