{"_id":"5b82dc3a42c792463724f0ba","slug":"81535302714-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा
कोतवाली रोड से खाली कराया गया अतिक्रमण
झुग्गी-झोपड़ियों के अलावा हटाए गए अवैध होर्डिंग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कोतवाली रोड पर वर्षों से अतिक्रमण जमाए लोगों को प्रशासन के आगे झुकना पड़ा। अतिक्रमणकारी हमेशा की तरह रविवार को भी प्रशासन पर हावी होना चाहते थे पर एसडीएम व तहसीलदार कार्रवाई इस मसले पर सख्त रहे। अधिकारियों के तेवर के आगे कब्जा जमाए लोगों की एक न चली। जेसीबी के सहारे करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आधा कोतवाली रोड अतिक्रमण मुक्त हो गया। बीते दो सप्ताह से जिला प्रशासन की ओर से शहर में अतिक्रमण खाली कराने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिला अस्पताल रोड, स्टेशन रोड, मोतीलाल रोड, सब्जी मंडी आदि जगहों पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई के बाद रविवार को कोतवाली रोड से कब्जा हटवाया गया। कोतवाली के सामने सड़क किनारे लगे अवैध होर्डिंग व बैनर ढाचा सहित नेस्तनाबूद कर दिए गए। आठ से दस की संख्या में चाय दुकानदारों ने तिरपाल तानकर चाय की भट्ठी सड़क पर बना ली थी। पान की गुमटियां रखने से पिच सड़क के किनारे बने इंटरलॉकिंग पर आवागमन बाधित हो गया था। ठोस कार्रवाई नहीं होने के चलते यहां दर्जनों की संख्या में लोग सड़क किनारे झुग्गी-झोपड़ी डालकर बसेरा बना लिए हैं। इनमें कोतवाली तिराहे से कृषि रक्षा इकाई तक झोपड़ियां हटा दी गईं। जबकि पीएनबी के आसपास अभी भी झोपड़ी वालों का कब्जा बरकरार है। एसडीएम ने सोमवार की सुबह तक उन्हें सड़क खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।
आवास के बावजूद सड़क पर बनाए हैं बसेरा
कोतवाली रोड पर गुजर-बसर कर रहे दर्जनों परिवारों को कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत बने भवन में कमरा आवंटित है। बावजूद इसके वह सड़कों पर वर्षों से झोपड़ी डालकर रहते हैं। इन्हें हटाने के लिए कई बार कोशिश हुई लेकिन गिरोह बंद दबंगई के आगे प्रशासन को हर बार बैकफुट पर आना पड़ा। भारी लाव-लश्कर देख सड़क कब्जाए लोग जेसीबी लगने से पहले ही सामान हटाने शुरू कर दे रहे हैं।
अतिक्रमण हटते ही जमा ले रहे कब्जा
अतिक्रमणकारियों ने सड़क कब्जाने का स्वचालित सिस्टम अख्तियार कर लिया है। एक तरफ प्रशासन अतिक्रमण खाली करा रहा है तो दूसरी ओर फिर से लोग कब्जा जमाना शुरू कर दे रहे हैं। करीब 15 दिन पूर्व जिला अस्पताल रोड पर आधे दर्जन से अधिक झोपड़ियां तोड़ी गईं। पान की गुमटी व तिरपाल तानकर भट्ठी बना चुके चाय के दुकानदारों का ढांचा ध्वस्त किया गया। तीन दिन तक सड़क पूरी तरह खाली थी। चौथे दिन फिर से अतिक्रमणकारियों ने अपनी पुरानी जगह पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया। दर्जन भर लोग फिर से सड़क पर अतिक्रमण कर कर चुके हैं। यही हाल स्टेशन रोड का भी है। जहां एक सप्ताह के भीतर प्रशासन को तीन दफा अतिक्रमण हटवाना पड़ा है।
विज्ञापन
शहर के सभी सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाना है। फिलहाल मुख्यमार्ग और सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त बनाने का कार्य चल रहा है। कई जगहों पर अतिक्रमण हटवाने में थोड़ी बहुत दिक्कतें भी आ रही हैं। इससे कार्रवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सोमवार की शाम तक कोतवाली रोड पर बसेरा बनाए लोगों को भी हटा दिया जाएगा।
- रामकेश यादव, एसडीएम सदर।