फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   देवरिया में भाजपा कार्यकर्ता की लाठियों से पीटकर हत्या

देवरिया में भाजपा कार्यकर्ता की लाठियों से पीटकर हत्या

Wed, 22 Aug 2018 10:31 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
देवरिया में भाजपा कार्यकर्ता की लाठियों से पीटकर हत्या
उमाशंकर राय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी (देवरिया)। बनकटा क्षेत्र के छितौनी चौराहे पर मंगलवार रात बदमाशों ने वृद्ध भाजपा कार्यकर्ता की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब वह प्रसाद बांटकर घर लौट रहे थे। सरेआम हुई घटना के दौरान बदमाशों का इतना खौफ रहा कि दुकानों के शटर गिर गए। यूपी-100 की टीम भी सूचना देने के एक घंटे बाद पहुंची।
विज्ञापन
क्षेत्र के भड़सर गांव निवासी उमाशंकर राय (60) भाजपा के पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं। तीन दिन पहले वह बाबा बैजनाथ के दर्शन कर घर लौटे थे। वह मंगलवार को प्रसाद देने के लिए बनकटा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी के घर गए थे। रात करीब आठ बजे स्कूटी से घर लौटते समय छितौनी चौराहे पर पहले से मौजूद गांव के बदमाश ने साथियों के साथ उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई की। बताते हैं कि घटना के वक्त चौराहे पर लोगों की भीड़ थी, लेकिन बदमाशों के खौफ से कोई भी बीच-बचाव करने नहीं आया। दुकानों के शटर भी बंद हो गए। बाद में बदमाश उन्हें मरणासन्न हाल में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें बनकटा पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने घटनास्थल से पुलिस को भी फोन किया था, लेकिन यूपी-100 की टीम घंटे भर बाद पहुंची। एसओ बनकटा देवेंद्र यादव का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बच्चों के आने के बाद तहरीर देने को कहा है। वैसे क्षेत्र के एक चर्चित बदमाश का नाम सामने आ रहा है। छानबीन की जा रही है। >> संबंधित पेज 4
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed