75 नामजद और 75 अज्ञात पर केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़री बाजार में जुलूस-ए-मोहम्मदी में शामिल घोड़ा और डीजे को लेकर जाने को लेकर हुए विवाद मामले में पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस ने गांव में हुए बवाल में 50 नामजद और 50 अज्ञात, भरथुआ चौराहा पर सड़क जाम करने पर 25 नामजद 50 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
पुलिस की इस कार्रवाई की लोगों ने निंदा की है। लोगों का आरोप है कि पुलिस अपनी गलती को छिपाने के लिए लोगों पर शिकंजा कस रही है।
24 दिसंबर को पड़री बाजार गांव में एक धार्मिक स्थल से सुबह ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकल रहा था। गांव के भीतर से घोड़ा और डीजे ले जाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई।
लोगों के विरोध जताने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें 14 लोग घायल हो गए। घटना के विरोध में लोगों ने भरथुआ चौराहे पर सड़क जाम किया।
जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। इस मामले में खुखुंदू एसओ ने पड़री बाजार में बबाल के लिए 50 नामजद और 50 अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
इसके अलावा सड़क जाम करने पर 25 नामजद 50 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
नामजद लोगों में डॉ. अरविंद पांडेय, अभिषेक पांडेय, रूद्रेश, हनुमान, मोनू, अजीत, परमहंस, अंगद, आनंद, रत्नेश, पुण्यप्रकाश, राज कुुमार, रीतू, जगदीश, अनिल, अविनाश, बैरिस्टर, लल्लन, श्यामबाबू, मुकेश, राहुल, अनुज, कमलेश, सत्यनारायण, प्रदीप, राजन, धीरेंद्र, दीपू, छांगुर, शिवजी, गणेश, शिवधारी, गुलाब आदि शामिल हैं।
खुखुंदू एसओ ने बताया कि पुलिस पर जुलूस के दौरान लोगों ने पुलिस पर हमला कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इसलिए केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।