फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मशीन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

मशीन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Sun, 21 Apr 2019 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
मशीन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
फोटो-
विज्ञापन

मशीन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
देवरिया-हाटा मार्ग पर परसौना के पास हुआ हादसा
घटना के बाद सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर हुए फरार
परसौना गांव के रहने वाले थे छट्ठू गुप्त
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना के परसौना गांव के पास सड़क निर्माण में लगी मशीन की चपेट में आने से शनिवार को एक वृद्ध की मौत गई। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर जुटे गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परसौना गांव के छट्ठू गुप्त (60) मजदूरी करने के साथ ही एक समूह में रुपये एकत्र करते हैं। शनिवार की सुबह 10 बजे वह एकत्रित किए गए रुपये जमा करने देवरिया जा रहे थे। गांव के बाहर देवरिया-हाटा मार्ग पर साधन का इंतजार कर रहे थे। गांव के पास ही सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसी दौरान सड़क पर खड़े छट्ठू गुप्ता निर्माण कार्य में लगी एक मशीन की चपेट में आ गए। मशीन के नीचे दबने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। यह देखकर चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। मौके पर जुटे गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छट्ठू की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। छट्ठू गुप्त के इकलौते बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है। पत्नी भी अब इस दुनिया में नहीं है। घर में केवल उनकी बहू है। छट्ठू की मौत से बहू और पूरा गांव सदमे में है। महुआडीह चौकी पुलिस मशीन को अपने कब्जे में लेकर चौकी पर लाई। वहीं, सड़क पर चल रहा निर्माण कार्य बंद कर मजदूर भी भाग गए। इस बाबत रामपुर कारखाना एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि सड़क बनाने वाली मशीन से दबने से वृद्ध की मौत हुई है। मशीन कब्जे में ली गई है। चालक और काम कर रहे मजदूर मौके से फरार हो गए थे। उनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed