फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   होली के दिन हुए विवाद के पीड़ितों से मिले बसपा प्रदेश अध्यक्ष

होली के दिन हुए विवाद के पीड़ितों से मिले बसपा प्रदेश अध्यक्ष

Mon, 25 Mar 2019 09:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
होली के दिन हुए विवाद के पीड़ितों से मिले बसपा प्रदेश अध्यक्ष
रघवापुर में पीड़ितों को ही फंसा रही पुलिस
विज्ञापन

फोटो समाचार...
- गांव पहुंच बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से की भेंट
- मुकदमा वापस लेने व मजिस्ट्रेट से जांच करने की उठाई मांग
अमर उजाला
देवरिया। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा सोमवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रघवापुर पहुंचे। उन्होंने होली के दिन हुए विवाद की पूरी जानकारी ली और पुलिस पर लोगों को अकारण फंसाने का आरोप लगाया। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने लोगों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने और घटना की मजिस्ट्रेट से जांच कराने की मांग की।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस ने घटना में ओमप्रकाश गौतम सहित अन्य लोगों को जानबूझकर फंसाया है। पुलिस ने होली के दिन पूरे मोहल्ले के लोगों को परेशान किया। अराजकतत्वों पर कार्रवाई की बजाय उन्होंने मोहल्लेवासियों का उत्पीड़न किया और निर्दोषों को जेल भेज दिया। बसपा इस घटना की जांच मजिस्ट्रेट से कराने की मांग करती है। मौके पर गोविंद कुमार, राजेश राजभर, छेदी मास्टर अकेला, छोटे सिंह सैंथवार, जिलाध्यक्ष नीतिश कुमार, उपाध्यक्ष शंभूशरण कुशवाहा, शैलेश पांडेय, ज्ञानप्रकाश सिंह, राजीव सिंह पहाड़िया, कमलापति निषाद, संतोष कुमार, डॉ रामनाथ चौहान, रविंद्र गौतम, सीपी सिंह पटेल, पीएस नाथ त्रिपाठी, हरेंद्र गौतम, पन्नेलाल सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed