{"_id":"596b67454f1c1bb6768b4dd6","slug":"71500211013-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से कावड़ियों ने युवक को धकेला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन से कावड़ियों ने युवक को धकेला
Updated Sun, 16 Jul 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी (देवरिया)। ट्रेन में कहासुनी होने से नाराज कांवड़ियों ने युवक को चलती ट्रेन से नीचे धकेल दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरपीएफ की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
भटनी थाना क्षेत्र के छपिया जगदेव गांव निवासी उत्तेज प्रसाद (20) किसी काम से देवरिया रविवार को गया था। घर वापस आने के लिए दोपहर में देवरिया स्टेशन पर पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन में दाखिल हुआ। भटनी स्टेशन के समीप ट्रेन पहुंची तो युवक नीचे उतरने के लिए गेट पर आ गया। इस दौरान ट्रेन में सवार एक कांवड़िया को धक्का लग गया। इससे नाराज कावड़ियों और युवक के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि अभी ट्रेन रुकी नहीं थी कि कांवड़ियों ने उसे धकेल दिया। इससे वह प्लेटफार्म पर जा गिरा। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में घायल युवक का इलाज चल रहा था। इसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर पीएन पासवान ने बताया कि चलती ट्रेन से किसी ने युवक को धक्का दे दिया। उसे अस्पताल पहुंचा गया।