फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रुपये मांगने पर दिव्यांग पर जानलेवा हमला

रुपये मांगने पर दिव्यांग पर जानलेवा हमला

Thu, 06 Dec 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
रुपये मांगने पर दिव्यांग पर जानलेवा हमला
रुपये मांगने पर दिव्यांग पर जानलेवा हमला
विज्ञापन


रामपुर कारखाना के शामपुर गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना के एक गांव में आटा चक्की पर गेहूं की पिसाई की रकम मांगने से नाराज पिता-पुत्र ने दिव्यांग पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर पिटाई कर उसे अधमरा कर दिए। लोगों की भीड़ जुटते देख आरोपी भाग गए। मौके पर उनकी बाइक को गांव के लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

शामपुर गांव में सुरेंद्र जायसवाल की घर पर ही आटा-चक्की की मशीन है। गांव का ही अनवर वहां गेहूं पिसवाने के लिए गेहूं रखा था। बृहस्पतिवार को उसका लड़का दिलावर आटा लेने पहुंचा। सुरेंद्र जायसवाल का दिव्यांग बेटा मुकेश गल्ला देने के बाद रुपये मांगा। दिलावर ने बाद में रुपये देने की बात कही। इस पर मुकेश ने कहा कि पहले का भी बकाया है। इस समय बोहनी नहीं हुई है। इसलिए आज वाला पैसा दीजिए। इससे दिलावर नाराज होकर गाली देने लगा। संयोग से उसका पिता अनवर भी उसी वक्त पहुंच गया और मामला सुलझने की बजाय उलझ गया। आरोप है कि इसी बीच दिलावर ने कुल्हाड़ी लेकर मुकेश पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मुकेश वहीं गिर पड़ा। घर के लोगों के शोर मचाने पर गांववाले जुटे। अपने को घिरता देखकर आरोपी पिता-पुत्र बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। नाराज लोगों ने बाइक को क्षतिग्रस्त कर दी। परिवार के लोग घायल मुकेश को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल दिव्यांग का उपचार कराया। पीड़ित सुरेंद्र ने आरोप लगाया है कि जानलेवा हमला होने और बेटे के गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी पुलिस मामले का अल्पीकरण कर रही है। इस बाबत रामपुर कारखाना के एसओ विनय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed