फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दुकानदार को चाकुओं से गोदा

दुकानदार को चाकुओं से गोदा

Wed, 25 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार को चाकुओं से गोदा
दुकानदार पर चाकू से हमला
विज्ञापन


अस्पताल में चल रहा अफजल का इलाज
नकाबपोश बदमाश को लोगों ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
लार। एक नकाबपोश बदमाश ने नगर के किराना दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दुकानदार बुरी तरह जख्मी हुआ। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों ने बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

नगर के फत्तेहनगर वार्ड निवासी अफजल खान लार नगर के गांधी मार्केट में किराने की दुकान चलाता है। बुधवार को वह अपनी दुकान पर बैठा था। इस बीच नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचा और दुकानदार से सामान की मांग की। जैसे ही दुकानदार सामान देने के लिए झुका, बदमाश ने चाकुओं से उस पर हमला कर दिया। चाकू से कई वार किए। लहूलुहान होकर अफजल दुकान में गिर गया। इस बीच वहां एक ग्राहक पहुंचा तो अफजल को खून से सना देख शोर मचाने लगा। शोर सुनकर लोग पहुंचे तो बदमाश भागने लगा। लोगों ने उसे दौड़ाकर मठ कॉलेज के पास से पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल अफजल को लोगों की मदद से सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed