फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शराब की दुकान में लगी आग, चार लाख रुपये का नुकसान

शराब की दुकान में लगी आग, चार लाख रुपये का नुकसान

Mon, 16 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान में लगी आग, चार लाख रुपये का नुकसान
रामपुर कारखाना के रामपुर गौनरीया में शराब की दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रामपुर कारखाना के रामपुर गौनरिया चौराहे पर स्थित एक शराब की दुकान में रविवार की रात आग लग गई। इससे दुकान में रखा नकदी समेत करीब चार लाख रुपये कीमत का सामान जल गया।
विज्ञापन

देवरिया शहर के रहने वाले सत्यप्रकाश की रामपुर गौनरिया चौराहे पर अंग्रेजी शराब की दुकान है। रोज की तरह रविवार की रात दस बजे के करीब मुनीम अनिल पांडेय दुकान बंद करके धमउर अपने घर चला गया। रात को साढ़े ग्यारह बजे के करीब दुकान के अंदर से धुंआ निकलता देखकर आसपास के लोग जुट गए। किसी ने दुकान मालिक को फोनकर आग लगने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मालिक ने देखा कि शटर बंद है और अंदर आग लगी हुई है। इतने में पहुंचे फायर सर्विस कर्मचारियों ने लोगों के सहयोग से ताला तोड़कर आग बुझाई। सत्यप्रकाश ने बताया कि किसी ने रंजिशवश आग लगाई है। 40 हजार रुपये नकद, 3.50 लाख रुपये कीमत की शराब, काउंटर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। इस संबंध में रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर विजय नारायण ने बताया कि शराब की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लगी है। तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed