फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गाड़ी में फंसे तीन लोगों की बचाई जान

गाड़ी में फंसे तीन लोगों की बचाई जान

Tue, 06 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी में फंसे तीन लोगों की बचाई जान
सड़क हादसे में मरे लोगों के परिवार के लोग रोते बिलखते हुए - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। मार्ग दुर्घटनाओं में लोगों को सड़क पर तड़पता देख छोड़कर भागने वालों के लिए पिपरा कछार गांव के लोगों से सीख लेनी चाहिए। सोमवार की आधी रात को हुई भीषण दुर्घटना के बाद गांववालों ने इंसानियत की मिसाल पेश की। दुर्घटना के तुरंत बाद पूरा गांव राहत और बचाव कार्य में जुट गया। ग्रामीणों की मदद से ही गाड़ी में फंसे तीन लोगों की जान बच पाई।
विज्ञापन

उन्होंने उसी रात गैस कटर और जेनरेटर की व्यवस्था कर न केवल गाड़ी में फंसे घायल और शवों को बाहर निकाला बल्कि उनके सामान, रुपये और सोने की अंगूठी, चेन को भी सुरक्षित किया। जिले में कई बार दुर्घटना के बाद लूटपाट की खबर मानवता को शर्मसार करती रही है लेकिन पिपरा कछार के लोगों की मानवीय संवेदना के सभी लोग कायल हो गए। यहां तक मौके पर पहुंची पुलिस ने भी गांववालों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। रुद्रपुर के कोतवाल छोटेलाल ने कहा कि गांव के दर्जनों लोग रातभर पुलिस की मदद में लगे रहे। उनकी मदद से पेड़ में फंसे चार पहिया को बाहर निकाला जा सका। इस कारण गाड़ी में फंसे तीन लोगों की जान बच पाई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चार पहिया बीच से पूरी तरह दब गई थी। उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए गांववालों ने जेनरेटर और गैस कटर की व्यवस्था की। उन्होंने सोने की अंगुठियां, चेन और करीब 40 हजार रुपये सुरक्षित पुलिस को सौंप दिया। गांववालों ने नेकदिली दिखाकर राहत और बचाव कार्य में तनिक देर नहीं की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। राहत और बचाव कार्य में गांव के सुभाष मद्देशिया, रामकरन यादव, साधु यादव, शिवनारायण, शत्रुघ्न, आनंद कुमार, सदानंद, बेचन, रामाज्ञा गुप्ता आदि गांववालों का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


रुद्रपुर-बड़हलगंज में बंद रही दुकानें
रुद्रपुर। पिपरा कछार गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत से रुद्रपुर और बड़हलगंज में मातम छा गया। चारों युवक सब्जी और फल का व्यवसाय करते थे। पूर्व वार्ड सदस्य टेल्हू सोनकर नगर पंचायत का चुनाव भी लड़े थे। मिलनसार किस्म के नेता की मौत से व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़हलगंज कस्बा के मछरहट्टा वार्ड से तीन बार सदस्य रह चुके टेल्हू सोनकर इस बार बहुजन समाज पार्टी से बड़हलगंज से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़े रहे थे। अपने व्यवहार कुशलता के कारण वह चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे। टेल्हू की सोनकर बिरादरी के नेता के रुप में उभरने लगे थे। गोरखपुर और देवरिया जिला सटे होने के कारण दोनों जिले में उनकी काफी पहचान थी। मृतक श्रवण पटवा, धर्मवीर सोनकर और विवेक जायसवाल कस्बे में ही दुकानदारी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। मंगलवार की सुबह उनके मौत की खबर फैलते ही कोहराम मच गया। व्यापारी की भीड़ देवरिया पोस्टमार्टम चौराहे पर जुटने लगी। बसपा पार्टी और अन्य दल से जुड़े नेता भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा नेता के निधन पर जताया शोक
देवरिया। गोरखपुर जिले के प्रभारी टेल्हू सोनकर एवं तीन अन्य लोगों की मंगलवार को रुद्रपुर-कपरवार मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही जिले के बसपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पहुुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। बसपा के मंडल जोन जोन इंचार्ज ई. अंबरीष कुमार ने कहा कि टेल्हू सोनकर कई सालों से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है। जिलाध्यक्ष नीतिश कुमार ने कहा कि टेल्हू पांच बार पार्टी की ओर से पार्षद रह चुके हैं। अपने कार्यों के बल पर वह कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय रहे। पार्टी को मंडल में मजबूत करने में उन्होंने बड़ा योगदान दिया है। दुख की इस घड़ी में पूरी पार्टी उनके परिजनों के साथ है। जिला महासचिव गोविंद कुमार ने कहा कि उनके निधन से पार्टी ने अपना एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया। शोक जताने वालों में बीबीएफ रोहित कुमार, सत्येंद्र कुमार, गुड्डू, नमन देव, अजय सोनकर, सुरेश सोनकर, पारस सोनकर, राहुल सोनकर, रतन सोनकर, विजय राजभर, वीरू सोनकर, जिला प्रभारी राजेश राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed