फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क के किनारे मजदूर की मिली लाश

सड़क के किनारे मजदूर की मिली लाश

Sun, 11 Jun 2017 04:19 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
सड़क के किनारे मजदूर की मिली लाश
सलेमपुर (देवरिया)। घर से मजदूरी करने निकले युवक की लाश नदावर पुल के समीप सड़क के किनारे मिला। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की मौत को लेकर लोगों के बीच कई तरह की चर्चा है। घर वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को दफना दिया। मझौलीराज नगर के कटरा मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय मुबारक मजदूरी कर माता-पिता का पेट पालता था। रोज की तरह शनिवार को सुबह घर से सलेमपुर मजदूरी करने के लिए निकला। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो मोहल्ले वालों के सहयोग से घर वालों ने उसकी तलाश की। लेकिन पता नहीं चल सका। भोर में नदावर पुल के समीप सड़क के किनारे ताड़ी उतारने के लिए पहुंचे पासी ने लाश देखी। युवक वहां उल्टी किया हुआ था और औंधे मुंह लाश पड़ी थी। लाश मिलने की सूचना पर आस-पास के लोग पहुंच गए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले घर वाले लाश लेकर चले गए और आनन-फानन में दफना कर दिया। युवक की शादी कुछ वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन पत्नी से दूरी बन गई थी। इसलिए युवक माता-पिता के साथ रहता था। उसकी मौत के बाद घर वालों में कोहराम मच गया। नगर के राजू खान समेत कई लोगों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि सूचना मिली थी। लेकिन घर वाले शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए और शव को दफना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed