{"_id":"5cacc941bdec227ce10d0254","slug":"51554827585-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक सिंह पर लगेगा रासुका: आईजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवेक सिंह पर लगेगा रासुका: आईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेक सिंह पर लगेगा रासुका
गौरीबाजार के व्यापारी योगेश की हत्या का आरोपी है विवेक
लोकसभा चुनाव के तैयारियों की समीक्षा करने आए आईजी ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। व्यापारी योगेश जायसवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक सिंह पर रासुका और गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गुंडा, गैंगेस्टर और निरोधात्मक कार्रवाई में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।
कमिश्नर जयंत नार्लीकार और आईजी जोन जय नारायण सिंह मंगलवार को पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने आए थे। आईजी ने कहा कि गौरीबाजार के मठिया माफी गांव में पिछले दिनों व्यापारी योगेश जायसवाल की हत्या करने वाले विवेक सिंह पर रासुका और गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए शत-प्रतिशत असलहे जमा कराए जाएं। चुनाव सकुशल संपन्न हो, इसके लिए पहले ही गुंडा और गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाए। हर थानाक्षेत्र में निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाई जाए। बैरियर पर चेकिंग कराई जाए। इस दौरान एसपी किरीट राठोड, एएसपी शिष्यपाल, सीओ सिटी वरुण मिश्र, सीओ सलेमपुर सीताराम, बरहज निष्ठा उपाध्याय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
19 प्लाटून अर्ध सैनिक बल और चार प्लाटून पीएसी आएगी
जिले में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए 19 प्लाटून अर्ध सैनिक बल और चार प्लाटून पीएसी आएगी। छठें चरण के बाद साढ़े चार हजार इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल आएंगे। इनके रहने, खाने का इंतजाम पहले से ही रहेगा। हर विधानसभा क्षेत्र में व्यवस्था कर ली गई है।