फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   असलहा दिखाकर बदमाशों ने लूटे 3.72 लाख रुपये

असलहा दिखाकर बदमाशों ने लूटे 3.72 लाख रुपये

Wed, 06 Mar 2019 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
असलहा दिखाकर बदमाशों ने लूटे 3.72 लाख रुपये
- प्रतापपुर-मैरवा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास हुई वारदात
विज्ञापन

- सेंट्रल बैंक प्रतापपुर से रुपये लेकर हाता बाजार जा रहे थे संचालक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापपुर। सेंट्रल बैंक से 3.72 लाख रुपये लेकर जा रहे ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को असलहा दिखाकर बदमाशों ने रुपये से भरा झोला लूट लिया। घटना बुधवार की देर शाम प्रतापपुर-मैरवा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। वारदात को अंजाम देने के बाद फायरिंग करते हुए बदमाश बिहार की ओर भाग गए। पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूरी पर हुई वारदात से सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची बनकटा पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई।

खामपार थाना क्षेत्र के परसौली रघुनाथपुर निवासी जितेंद्र गुप्ता हाता बाजार में सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। बुधवार की शाम उन्होंने प्रतापपुर कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से 3.72 लाख रुपये निकाले। अपने सहयोगी केशव के साथ बोलेरो में सवार होकर प्रतापपुर-मैरवा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। पंप के पास पहले से ही मौजूद बाइक सवार 5-6 की संख्या में बदमाशों ने पहले फायरिंग की और फिर बोलेरो के पास पहुंचते ही जितेंद्र गुप्ता की कनपटी पर असलहा सटाकर रुपयों से भरा झोला छिन लिया। फायरिंग करते हुए बदमाश मैरवा की ओर भाग गए। एसओ बनकटा बृजेंद्र कुमार ने बताया कि लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। अभी इस मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed