{"_id":"6adfbf9ba65f21309a056ffc","slug":"illegal-firecracker-factories-and-warehouses-discovered-at-two-locations-in-soldha-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128560-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलधा में दो जगहों पर अवैध पटाखा फैक्टरी और गोदाम पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलधा में दो जगहों पर अवैध पटाखा फैक्टरी और गोदाम पकड़े
विज्ञापन
फोटो 97: कराई के दौरान फैक्ट्री से पकड़ी गई मशीन। स्रोत पुलिस
बहादुरगढ़। सदर थाना पुलिस और सीआईए 2 पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सोलधा गांव में दो अवैध पटाखा फैक्टरी और एक गोदाम सीज है। यहां भारी मात्रा में पटाखे रखे हुए हैं। पकड़े गए पटाखों की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक है। हालांकि पुलिस को मौके पर कोई कर्मचारी नहीं मिला।
अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फैक्टरी में कितनी मात्रा में पटाखे रखे हुए थे और वहां किस तरह की गतिविधियां चल रही थीं। फिलहाल पटाखों की कुल मात्रा और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।
डीसीपी शुभम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बनाने और उनका भंडारण करने की सूचना के बाद तीनों ठिकानों पर दबिश दी। जहां पटाखों की बड़ी संख्या में पेटियां मिलीं।
विज्ञापन
कार्रवाई अपराध जांच शाखा-2 बहादुरगढ़ और सदर थाना पुलिस ने की। पुलिस की टीम ने गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर दो अवैध पटाखा फैक्टरी और एक गोदाम पकड़े। मौके से पटाखे बनाने की मशीनें और लाखों रुपये कीमत के पटाखों के कार्टून बरामद किए गए हैं।
फैक्टरी मालिक देव चौधरी निवासी अस्थल बोहर रोहतक है। जिन स्थानों पर गोदाम मिले, उनके मालिकों में अजय और कृष्ण निवासी सोलधा के नाम सामने आए हैं। सदर थाना एसएचओ मनोज कुमार ने बताया कि सोलधा गांव में मिली दो पटाखा फैक्टरी और गोदाम के मामले में पुलिस जांच कर रही है।
जांच के बाद खुलेगा पूरा मामला
सोलधा गांव में पटाखा फैक्टरी और गोदाम मिलने के बाद अब पुलिस जांच के नतीजों पर नजर है। फैक्टरी में पटाखों का भंडारण किया जा रहा था या उनका निर्माण भी होता था, इसके लिए जरूरी अनुमति ली गई थी या नहीं और सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था या नहीं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सोलधा गांव में दो फैक्टरी और एक गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे पकड़े गए हैं। दो जगह कितनी मात्रा में पटाखे मौजूद हैं, इसका पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि वहां कितना पटाखा भंडार मिला। मामले में नियमानुसार एफआईआर दर्ज की जाएगी।
शुभम सिंह, डीसीपी क्राइम
फोटो 96: सोलधा गांव में पटाखा फैक्टरी पकड़ने के दौरान के मौके पर। मौजूद थाना सदर एसएचओ मनोज कुमार व अन्य। स्रोत पुलिस
फोटो 97: कार्रवाई के दौरान फैक्टरी से पकड़ी गई मशीन। स्रोत पुलिस
फोटो 98: मौके पर गोदाम में मिला भारी मात्रा में पटाखों का जखीरा। स्रोत पुलिस
फोटो 99: गोदाम से पकड़े गए भारी मात्रा में पटाखों से भरे बॉक्स। स्रोत पुलिस