{"_id":"5c51d835bdec224dce1661ae","slug":"51548867637-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल
इलाके में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। इलाके की दो अलग-अलग घटनाओं में दर्ज मुकदमें के दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। एक के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी की बाइक बरामद और फर्जी नंबर प्लेट इस्तेमाल करने तथा दूसरे के खिलाफ मोबाइल चोरी का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
महराजा इंटर कॉलेज शेरवां बभनौली में तीन दिन पूर्व इंटर कॉलेज के छात्रों के विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान एक छात्र की बाइक से पेट्रोल चुराते हुए पकड़े गए आरोपी को छात्रों और शिक्षकों ने पकड़कर बाइक और चाकू के साथ पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस की जांच में बाइक चोरी की निकली थी। प्रधानाचार्य लालजी यादव की तहरीर पर क्षेत्र के जमुना छापर निवासी सत्या यादव के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी। उधर, कस्बे के मोबाइल दुकानदार हरिवंश कुशवाहा की दुकान से चोरी गए मोबाइल के मामले में क्षेत्र के छोटी रार निवासी सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसके कब्जे से चोरी की मोबाइल बरामद कर लिया था। बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर परमाशंकर यादव ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया।