फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पिकअप पर लदी तीन गाय और एक बछड़ा को लोगों ने पकड़ा

पिकअप पर लदी तीन गाय और एक बछड़ा को लोगों ने पकड़ा

Tue, 04 Sep 2018 11:05 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
पिकअप पर लदी तीन गाय और एक बछड़ा को लोगों ने पकड़ा
पिकअप पर लदी तीन गाय और एक बछड़ा मुक्त कराया
विज्ञापन


- कसया ढाला पर मंगलवार को पकड़े गए दोनों युवकों को लोगों ने पीटा
- पुलिस दोनों युवकों से कर रही पूछताछ, सदर कोतवाली इलाके के ही रहने वाले हैं दोनों
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कसया ढाले पर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने एक पिकअप को पकड़ लिया। उस पर तीन गाय और एक बछड़ा लदा हुआ था। पिकअप चालक और एक अन्य की लोगों ने जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए दोनों युवक सदर कोतवाली इलाके के ही रहने वाले हैं। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

मंगलवार को कसया ढाला के पास कुछ लोगों दो पिकअप से गाय और बछड़ा लादकर जाते हुए देखा। लोगों ने दौड़ाकर एक पिकअप को पकड़ लिया, लेकिन आगे चल रहा चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। लोगों ने पकड़े गए चालक और उसमें बैठे एक अन्य से जानकारी ली। दोनों ने बताया कि वे पशुओं को लेेकर करौंदी बाजार जा रहे हैं। गोकशी का शक होने पर लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पिकअप और पशुओं को कोतवाली लाया गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक सदर कोतवाली के चमनपुरा गांव निवासी चंदन और रघवापुर गांव निवासी ऋषिपाल हैं। प्रभारी कोतवाल राजवीर सिंह यादव का कहना है कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed