फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   व्यापारी की हत्या करने वाला आलम गिरफ्तार

व्यापारी की हत्या करने वाला आलम गिरफ्तार

Sun, 16 Jul 2017 06:46 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी की हत्या करने वाला आलम गिरफ्तार
देवरिया। तहसील गेट पर व्यापारी विद्याभास्कर की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी आलम रविवार की सुबह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसको संरक्षण देने वाले सोहराब को भी पुलिस ने धर दबोचा। एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तारी के बाद आलम ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और दो कारतूस बरामद कराया। एसपी ने आलम को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का ईनाम दिया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में मामलेे का पर्दाफाश करते हुए एसपी राजीव मल्होत्रा ने कहा कि आठ जुलाई की रात नौ बजे तहसील गेट पर फोटो कापी की दुकान चलाने वाले विद्याभास्कर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पूर्व गोरखपुर ओवरब्रिज के पास अरविंद विश्वकर्मा को गोली मारा था। एक अन्य के भी हत्या की योजना थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने इस मामले में अबूबकरनगर के आलम के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस के लिए यह घटना चुनौती बन गई थी। एएसपी चिरंजीव नाथ सिंहा के निर्देशन और सीओ सिटी डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आलम और उसके साथियों की खोज में लगी थी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह पांच बजे सदर कोतवाल नीतीश कुमार श्रीवास्तव, एसआई जटाशंकर, एमपी सिंह और अन्य के साथ गौरा पेट्रोल पंप के पास से आलम को गिरफ्तार कर लिया। वह नेपाल भागने की फिराक में था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रेलवे मालगोदाम से झाड़ियों में छिपाकर रखा गया, पिस्टल और दो कारतूस बरामद किया। पुलिस ने उसको संरक्षण देने के आरोप में रामपुर कारखाना के शाहपुर बेलवा निवासी सोहराब अंसारी उर्फ सोहन को भी गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त बाइक को शहर के एक घर से बरामद किया गया। इस दौरान एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, सीओ सिटी डॉ. अजय कुुमार सिंह, आरक्षी विजय सिंह, सत्यप्रकाश, जाविर, शिवकुमार, स्वाट टीम प्रभारी एसआई अनिल यादव, सर्विलांस सेल के आरक्षी राहुल सिंह, मिलेश सिंह, धनंजय श्रीवास्तव और अरुण खरवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed