फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पोस्टमार्टम हाउस चौराहा पर शव को लेकर मारपीट

पोस्टमार्टम हाउस चौराहा पर शव को लेकर मारपीट

Sun, 04 Nov 2018 11:01 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस चौराहा पर शव को लेकर मारपीट
बालक का शव लेने के लिए भिड़े पिता और ननिहाल के लोग
विज्ञापन

शहर के पोस्टमार्टम चौराहा पर हुई मारपीट, मची अफरा-तफरी
बच्चे का शव लेकर भागे ननिहाल पक्ष के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बच्चे का शव पाने को लेकर रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पिता और ननिहाल पक्ष के लोग भिड़ गए। मारपीट में कई लोग चोटिल हो गए। भगदड़ के बीच ननिहाल पक्ष के लोग शव लेकर फरार हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में हुआ। एक युवक के सिर में गंभीर चोट होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

सदर कोतवाली क्षेत्र के घटैला गाजी गांव निवासी कन्हैया का आठ वर्षीय बेटा प्रद्युम्न अपने ननिहाल तरकुलवा थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी मदन ठाकुर के घर गया था। शनिवार को सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की शाम को पोस्टमार्टम हाउस पर मदन ठाकुर के गांव से दो दर्जन से अधिक लोग गए थे। यहां प्रद्युम्न का पिता कन्हैया भी पहुंच गया और बेटे का शव अपने गांव ले जाने की जिद पर अड़ गया। ननिहाल वाले शव देने से मना कर दिए। उनका कहना था कि बालक की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता का व्यवहार ठीक नहीं है। लिहाजा वह बेटे का शव नहीं देंगे। कन्हैया ने भी अपने गांव से युवकों को बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच पोस्टमार्टम चौराहा पर मारपीट होने लगी। इसमें मिश्रौली गांव निवासी चतुरानंद साहनी 26 और राहुल कुशवाहा समेत पांच युवक घायल हुए। चतुरानंद के सिर में गंभीर चोट है। मारपीट के दौरान ननिहाल पक्ष के लोग शव लेकर चले गए। कन्हैया ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि सिपाहियों को मौके पर भेजा गया था। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed