फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बुलेट लूट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

बुलेट लूट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Mon, 17 Sep 2018 10:54 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
बुलेट लूट का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
jail
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव से 15 दिन पूर्व बुलेट लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। लूटी गई बुलेट को बिक्री के लिए बिहार ले जाते समय पुलिस ने मुसैला-मईल मार्ग पर पांडेयपुर के पास घेरेबंदी कर बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उनके तीन अन्य साथियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

परसिया लखना गांव निवासी अभिषेक सिंह गांव निवासी अपने मित्र सचिन के साथ दो सितंबर की रात अपनी चाची को रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौट रहे थे। पांडेयपुर गांव के पास पीछा करते हुए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और बुलेट छीन ली। फायर करते हुए बदमाश फरार हो गए। सुबह अभिषेक ने पुलिस को सूचना दी। केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर स्वाट प्रभारी संतोष यादव, एसओ भूपेंद्र सिंह, एसआई मनोज यादव की टीम ने मुसैला-मईल मार्ग पर घेरेबंदी कर दी। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे बुलेट सवार दो लोगों को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। पीछाकर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अरविंद यादव व शुभम कुशवाहा निवासी रामपुर कारखाना बताया। पुलिस के मुताबिक दोनों ने बुलेट लूटने में संलिप्तता स्वीकार की। उन्होंने तीन अन्य साथियों का भी नाम बताया है। बदमाशों के मुताबिक क्षेत्र के परान छपरा निवासी एक साथी को वह रात में छोडने आए थे, जहां रास्ते में उन्हें बुलेट सवार दिखे थे। इसके बाद उन्होंने लूट की योजना बनाई। एसओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। तीन अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed