{"_id":"5b7ee50142c79246353bb39d","slug":"41535042817-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में झुलसी नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हाल में झुलसी नवविवाहिता की मौत
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। क्षेत्र के परसियां तिवारी गांव की सोनकर बस्ती में संदिग्ध हाल में झुलसी नवविवाहिता की गुरुवार को मौत हो गई। वह आठ जुलाई की रात अचानक झुलस गई थी। घर पर ही उसका इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परसियां तिवारी निवासी रमेश सोनकर फेरी लगाकर भूजा बेचने का काम करता है। उसके बड़े पुत्र भीम की शादी बीते 20 जून को मदनपुर कस्बा के सोनकर मोहल्ला निवासी स्व. रामअवध की पुत्री गुड्डन से हुई थी। गुड्डन की मां मालती देवी और उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। बीते आठ जुलाई की रात वह संदिग्ध हाल में झुलस गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। हालत में सुधार न होने व धनाभाव के चलते परिजन उसे घर पर ले आए थे। गुरुवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। गुड्डन के मौत की सूचना पाकर मायके वाले भी पहुंच गए। मौत की खबर को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर मिथिलेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।