फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   37 couple merried

37 जोड़ों ने लिए सात फेरे, दो का हुआ निकाह

Sun, 17 Jun 2018 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 17 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
37 couple merried
अहिल्यापुर दुर्गा मंदिर पर सामूहिक विवाह समारोह में शामिल वर-वधू। - फोटो : अमर उजाला
बरियारपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को अहिल्यापुर दुर्गा मंदिर में 39 जोड़ों की शादी कराई गई। इसमें 37 हिंदू जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाज से अग्नि के सात फेरे लिए।, जबकि दो मुस्लिम जोड़ों के निकाह की रस्में कराई गईं। बैंड-बाजे संग निकली बारात की भव्य अगवानी हुई। मंडप से ही दुल्हन को घर-गृहस्थी के सामान के साथ विदा किया गया। 
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में शामिल हुए जोड़ों को मुख्य अतिथि विधायक कमलेश शुक्ल ने बर्तन, कपड़ा, गहना आदि उपहार भेंट किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की शादी पूरे धूमधाम से हो और उसमें धन व दहेज आड़े न आए, इसी मकसद से यह योजना संचालित की गई है। प्रदेश सरकार गरीब, मजदूर किसान के लिए अनेक योजनाएं चलाकर उन्हें लाभान्वित कर रही है। सामूहिक विवाह का आयोजन स्वयं सेवी संस्था श्री दुर्गा जी बहुउद्देश्यीय सेवा संस्थान बरडीहा दल सलेमपुर व समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संयोजन में किया गया था। समाज कल्याण अधिकारी दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि इस योजना के तहत 20 हजार रुपये की धनराशि लड़की के खाते में और 10 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान अलग से दिया जाता है। इससे अपनाकर दहेज व फिजूल खर्ची से बच सकते हैं।  इस दौरान सुरेश कुमार मिश्रा, काशीनाथ मिश्र, सिद्धेश्वर शुक्ला, मारकंडेय मिश्र, शेषनाथ शुक्ला, पुरुषोतम मिश्र, बागेश्वरी मिश्र, गुनेश्वर मिश्र आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता परशुराम मिश्रा व संचालन सुरेश मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed