फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पत्नी से हुआ झगड़ा-सिलिंडर में लगा दी आग, 12 झुलसे

पत्नी से हुआ झगड़ा-सिलिंडर में लगा दी आग, 12 झुलसे

Mon, 11 Mar 2019 10:54 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से हुआ झगड़ा-सिलिंडर में लगा दी आग, 12 झुलसे
सिलिन्डर फटने से घायल लोगो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पत्नी से विवाद में एक युवक ने घर में रखे गैस सिलेंडर में आग लगा ली। कुछ ही देर में सिलेंडर फट गया और आग विकराल हो गई। उसे बुझाने मेें गांव के 12 से लोग झुलस गए। इनमें तीन की हालत गंभीर है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम से गांववालों की झड़प भी हुई। घटना खुखुंदू क्षेत्र के महराजपुर गांव की है।
विज्ञापन

खुखुंदू के महराजपुर गांव के राकेश दुबे उर्फ डिंपल की शादी वंदना से हुई है। गांववालों के अनुसार पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता है। छह मार्च को मायके गई वंदना सोमवार को दो बजे ससुराल लौटी। यहां पति राकेश से उसका विवाद हो गया। इसके बाद राकेश ने घर में रखे सिलेंडर में आग लगा दी। इस दौरान वह भी मामूली रूप से झुलस गया। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे। आग बुझाने के दौरान ही सिलेंडर फट गया। इससे आग और फैल गई जिसकी चपेट में आने से गीतांजलि, भोला, राहुल दुबे, बुलबुल, आदित्य, बृजेश यादव, टुनटुन पांडेय, अविनाश द्विवेदी, विजय, योगेंद्र यादव, रामकुमार दुबे, कृष्णमुरारी पांडेय और भीम दुबे झुलस गए। डायल-100 की टीम ने सभी को अस्पताल भिजवाया। झुलसे लोगों में भोला, राहुल और टुनटुन की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी गांव पहुंची, लेकिन विलंब होने पर गांववालों का उनसे विवाद हो गया। इसके बाद किसी तरह आग बुझाई गई। आग लगाने के बाद राकेश कुछ देर तक घर में फंसा रहा, लेकिन मौका पाते ही वह भागने लगा। काफी देर बाद उसे पकड़ा जा सका। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed