फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर बवाल, 17 घायल

विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर बवाल, 17 घायल

Mon, 04 Jun 2018 11:58 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर बवाल, 17 घायल
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
भाटपाररानी। खामपार थाना के ग्राम जिरवनिया में सोमवार को विवादित भूमि पर बाउंड्री निर्माण को लेकर बवाल हो गया। दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। 17 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। ग्रामीण पुलिस के देर से पहुंचने पर उग्र थे। बाद में सीओ सहित कई थानों की फोर्स बुलाकर स्थिति को नियंत्रण में किया गया। गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात की गई है। पुुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

ग्राम जिरवनिया में बंजर भूमि को लेकर रामनक्षत्र सिंह कुशवाहा और शिवजी प्रजापति के बीच विवाद चल रहा है। कई बार पैमाइश भी हो चुकी है। आरोप है कि सोमवार को इसी भूमि पर रामनक्षत्र बाउंड्री बनवा रहे थे। दूसरे पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई तो विवाद बढ़ गया। कुछ ही देर में दोनों पक्ष से ईंट-पत्थर चलने लगे। एक पक्ष से रामनक्षत्र कुशवाहा (46), हरेराम सिंह (30), लल्लन सिंह (46), ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लालबाबू कुशवाहा व माल बाबू कुशवाहा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जवाबी हमले में दूसरे पक्ष के विश्जी प्रजापति (80), रामसुंदर प्रजापति (85), श्याम बहादुर (50), विद्यासागर (35), सोनू (25), महंथ (50), परमानंद (50), शारदा देवी (50), मैनेजर (45), अच्छेलाल (28), राकेश (20), सहदेव (46) घायल हो गए। खामपार पुलिस मौके पर पहुंची तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया। ग्रामीणों का कहना था कि विवाद की आशंका पर सूचना दी गई थी। यदि पुलिस ने सक्रियता दिखाई होती तो यह नौबत नहीं आती। सूचना पाकर सर्किल के सभी थानों समेत लार और सलेमपुर की पुलिस फोर्स के साथ सीओ विजयेंद्र राय मौके पर पहुंचे। घायलों का उपचार भाटपाररानी पीएचसी पर कराया गया। यहां से हालत गंभीर होने पर एक पक्ष के हरे राम सिंह, लल्लन सिंह और दूसरे पक्ष के शिवजी, रामसुंदर, विद्यासागर, परमानंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ विजयेंद्र राय ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। शांति व्यवस्था के लिए गांव मे कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। खामपार थानाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि अभी किसी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed