{"_id":"5a831edf4f1c1b641f8b579d","slug":"31518542559-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौर्य एक्सप्रेस में स्कोर्ट के सामने छिनैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौर्य एक्सप्रेस में स्कोर्ट के सामने छिनैती
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौर्य एक्सप्रेस में महिला यात्री छिनैती
स्टेशन पर ट्रेन की गति धीमी होने के दौरान हुई वारदात
स्टेशन अधीक्षक से शिकायत, पर्स में दो अंगूठी और दो हजार रुपये था
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटा। मौर्य एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक महिला यात्री का पर्स एस्कॉर्ट के सामने महिला ने छीन लिया। पर्स लेकर भाग रही महिला को एस्कॉर्ट ने दौड़ाया। लेकिन वह रेलवे लाइन पार कर भागने में सफल रही। छिनैती की वारदात के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत स्टेशन अधीक्षक से की।
बैदौली गांव की रहने वाली रानी पांडेय के पति गुजरात में काम करते हैं। वह पति के पास रहती हैं। मंगलवार को सुबह वह किसी ट्रेन से भटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। यहां से मौर्य एक्सप्रेस डाउन में बैठकर बनकटा रेलवे स्टेशन जाने के लिए स्लीपर कोच में सवार हो गईं। बनकटा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-दो पर ट्रेन रुकने वाली थी कि रानी का पर्स गोद में बच्चा लिए एक महिला ने छीन लिया और ट्रेन से कूदकर भागने लगी। रानी के शोर करने में ट्रेन में सवार एस्कॉर्ट ने महिला को कुछ दूर तक दौड़ाया, लेकिन वह रेलवे लाइन पार कर भैंसही गांव की ओर भाग गई। प्लेटफॉर्म पर पीड़ित महिला रोने लगी और लोगों की भीड़ जुट गई। पर्स में दो हजार रुपये नकद, दो सोने की अंगूठी और जरूरी कागजात थे। स्टेशन अधीक्षक कन्हैया गिरी ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हुई है। आरपीएफ को इससे अवगत करा दिया गया है।