फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   क्रिकेट खेलने के विवाद में चार किशोरों को चाकू मारा, भर्ती

क्रिकेट खेलने के विवाद में चार किशोरों को चाकू मारा, भर्ती

Sun, 19 May 2019 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट खेलने के विवाद में चार किशोरों को चाकू मारा, भर्ती
क्रिकेट खेलने के विवाद में चार किशोरों को चाकू मारा, भर्ती
विज्ञापन

तरकुलवा थानाक्षेत्र के कंचनपुर का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। स्थानीय थानाक्षेत्र के कंचनपुर में क्रिकेट खेलने के विवाद में दो पक्ष के लोग भिड़ गए। एक पक्ष के घर के लोगों ने पहुंचकर चाकू मारकर चार बच्चों को घायल कर दिया। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तरकुलवा के कंचनपुर के कुछ बच्चे रविवार की शाम क्रिकेट खेल रहे थे। उसी दौरान बच्चों के बीच आपस में विवाद हो गया। इस विवाद की सूचना किसी ने एक पक्ष के घरवालों को दे दी। नाराज घरवाले चाकू लेकर क्रिकेट ग्राउंड पर पहुंच गए। हमलाकर गांव निवासी मोहम्मद कैफ (11), जुबैर आलम (12), आफताब (13) और फिरोज (17) को घायल कर दिया। गांववालों ने घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका उपचार चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। घायल बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed