फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मदनपुर बवाल का आरोपी पकड़ाया

मदनपुर बवाल का आरोपी पकड़ाया

Mon, 29 Jan 2018 11:39 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
मदनपुर बवाल का आरोपी पकड़ाया
मदनपुर बवाल के आरोपी को जेल भेजती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बरहज। पुलिस ने मदनपुर में आग लगाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी नदीम शाह को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी गांव में तोड़फोड़ करने और ट्रक फूंकने सहित कई अन्य मामलों में फरार चल रहा था।
विज्ञापन

चार जनवरी-2017 को राप्ती नदी में कोटिया मोहल्ला निवासी रहमतुल्ला पुत्र मोहम्मद फैज का शव मिला था। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई थी। उपद्रवियों ने केवटलिया गांव में तोड़फोड़ करने के बाद मदनपुर थाने में आग लगा दी थी और असलहे लूट लिए थे। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भागकर जान बचाई थी। उपद्रवी रहमतुल्ला की मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।
विज्ञापन

घंटों चले बवाल के बाद कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। तत्कालीन प्रभारी थानाध्यक्ष शोभा सिंह सोलंकी की तहरीर पर पुलिस ने 43 नामजद और 1000 अज्ञात पर संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। इसमें से चार पर रासुका और कई पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। मदनपुर के थानाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने बताया कि बवाल के बाद से फरार चल रहे आरोपी नदीम शाह को एक दुकान में खड़ी ट्रक को फूंकने, केवटलिया गांव में तोड़फोड़ करने सहित अन्य मामलों में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed