फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जेई को कार्यालय में बंदकर युवकों ने पीटा

जेई को कार्यालय में बंदकर युवकों ने पीटा

Fri, 19 Jan 2018 10:54 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
जेई को कार्यालय में बंदकर युवकों ने पीटा
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के इमिलिया विद्युत केंद्र के अवर अभियंता अनिकेत पाल - फोटो : अमर उजाला
रामपुर कारखाना। मामूली बात को लेकर दो युवकों ने बिजली विभाग के जेई की विद्युत उपकेंद्र में बंद कर पिटाई की। नाराज युवकों ने अभिलेख फाड़ दिए और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जेई ने नामजद शिकायत दी है।
विज्ञापन

देसही देवरिया के इमलिया विद्युत उपकेंद्र के जेई अनिकेत पाल शुक्रवार को कार्यालय में बैठकर सरकारी काम निपटा रहे थे। शाम करीब चार बजे रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के समोगर कंचनपुर गांव के दो युवक बाइक से पहुंचे और गांव में बिजली के खंभे लगाने के लिए बनाए गए स्टिमेट में एक और खंभा बढ़ाने को कहा। जेई ने स्टिमेट बनाकर आगे भेजने की बात कहते हुए पोल बढ़ाने से इनकार कर दिया। यह बात युवकों को नागवार गुजरी और वे जेई को अशब्द बोलने लगे। जेई ने इसका विरोध किया तो युवक आगबबूला हो गए और कार्यालय का फाटक अंदर से बंद कर जेई की पिटाई कर दी। इस दौरान युवकों ने सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए। कार्यालय में शोर सुनकर प्राइवेट लाइनमैन पहुंच गए। जेई ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

---------

दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
- प्रभारी एसओ श्याम बिहारी ने बताया कि उन्हें जेई की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर है और जेई की पिटाई करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

छोटी सी बात पर भड़के युवक
- जेई के पास पहुंचे युवक छोटी सी बात पर भड़क गए और मारपीट करने लगे। दरअसल समोगर कंचनपुर गांव में बिजली के दो खंभे लगने हैं। युवक एक अतिरिक्त खंभा लगाने की मांग लेकर जेई के पास पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने युवकों की बात मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद बहस होने लगी और युवकों ने दफ्तर का दरवाजा अंदर से बंद कर जेई की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed