फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आठ पशुओं संग तीन तस्कर गिरफ्तार

आठ पशुओं संग तीन तस्कर गिरफ्तार

Tue, 26 Mar 2019 10:43 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 26 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
आठ पशुओं संग तीन तस्कर गिरफ्तार
यूपी पुलिस - फोटो : pti
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह आठ पशुओं के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने कार्रवाई कर तीनों को न्यायालय के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के करौंदी चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार मंगलवार की सुबह पांच बजे गश्त कर रहे थे। इसी दौरान देवरिया की तरफ से एक डीसीएम पर लदे आठ पशु बिहार की तरफ ले जाया जा रहा था। चौकी इंचार्ज ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। गाड़ी में बैठे तीनों तस्करों को पकड़कर पूछताछ की गई तो तीनों ने बताया कि वे पशुओं को बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। इससे पहले भी इसी रास्ते से कई बार पशु तस्करी कर चुके हैं। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने अपना नाम प्रमोद सिंह, प्रिंस यादव निवासीगण गौरपार, गगहा और कृपाशंकर निवासी मंझरिया खुर्द, बांसगांव गोरखपुर बताया। कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय के लिए चालान कर दिया। वहां से तीनों जेल भेज दिए गए। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि आठ पशुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed