फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मार्ग दुर्घटना में दो मित्रों की घटनास्थल पर मौत

मार्ग दुर्घटना में दो मित्रों की घटनास्थल पर मौत

Thu, 31 Jan 2019 10:31 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में दो मित्रों की घटनास्थल पर मौत
मिश्रौली गांव के नौका टोला निवासी शमीम की मौत के बाद रोते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
प्रतापपुर। भवानी छापर-प्रतापपुर मार्ग पर बुधवार की रात हाता गांव के पास मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में जुटे गांववालों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव कब्जे में लेने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

बंकुल गांव निवासी जीतेंद्र सिंह का बेटा सुजीत सिंह उर्फ छोटू (20) और मिश्रौली गांव के नौका टोला निवासी इस्माइल अंसारी का बेटा शमीम अंसारी (25) घनिष्ठ मित्र थे। सुजीत के चाचा सुभाष सिंह हाता बाजार में परिवार सहित रहते हैं। बुधवार रात दोनों मित्र साथ ही सुभाष सिंह के घर आए थे। सुजीत रात में भोजन करके अपने परिवार का खाना लेकर शमीम के साथ घर जा रहा था। रास्ते में उनकी बाइक एक निजी विद्यालय के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इससे दोनों को सिर में गंभीर चोट लगी और वहीं दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सुभाष सिंह और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची खामपार पुलिस शव को कब्जे में लेने का प्रयास की तो गांववालों ने विरोध किया। वे रात में ही सड़क पर शव के साथ धरने पर बैठ गए। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद ही पुलिस शवों को कब्जे में ले पाई। खामपार थाना प्रभारी भीष्मपाल सिंह ने बताया कि सुजीत सिंह के ताऊ नागेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed