फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीएचसी में पी जा रही शराब, वीडियो वायरल

सीएचसी में पी जा रही शराब, वीडियो वायरल

Mon, 14 Jan 2019 10:46 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में पी जा रही शराब, वीडियो वायरल
वाइन, - फोटो : फाइल फोटो
रामलक्षन। जहां मरीजों का उपचार होना चाहिए, वहां शराब की महफिल सज रही है। जाम से जाम टकराए जा रहे हैं। गौरीबाजार सीएचसी का ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। डॉक्टर कक्ष में शराब व बियर की खाली बोतलें, गिलास, नमकीन के पैकेट सहित अन्य सामान मिले हैं। वीडियो वायरल होने के बाद चिकित्साधीक्षक ने सीएमओ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। हालांकि इस मामले में कोई कार्रवाई शाम तक नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

बुधवार की रात सीएचसी पर हरेरामपुर गांव की कैलासी देवी को परिजन इलाज कराने के लिए ले गए। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर इलाज के दौरान नशा करने का आरोप लगाया। मामले में महिला के बेटे मुकेश कुमार की तहरीर पर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीष सिंह और फार्मासिस्ट विजेंद्र त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इस घटना के बाद सोमवार को सोशल मीडिया पर अस्पताल का एक वीडियो वॉयरल हुआ है। बताया ता रहा है कि वीडियो उसी रात का है। इसमें अस्पताल के दोनों आरोपी कर्मी की केबिन में शराब की खाली बोतलें और सिगरेट का पैकेट दिख रहा है। स्थानीय लोगों ने वीडियो के आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. रतनलाल कन्नौजिया ने कहा कि वीडियो सीएचसी गौरीबाजार का ही है। दोनों कर्मियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। वीडियो के आधार पर कार्रवाई के लिए सीएमओ कार्यालय को पत्र और वीडियो भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed