फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पति ने अश्लील वीडियो बना वायरल किया, केस दर्ज

पति ने अश्लील वीडियो बना वायरल किया, केस दर्ज

Sat, 11 May 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
पति ने अश्लील वीडियो बना वायरल किया, केस दर्ज
mobile user

विज्ञापन
भटनी। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने पति पर अपना अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगा है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह पर केस दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के एक गांव में दो साल पूर्व एक युवती की शादी हुई। शादी के बाद दहेज के लिए विवाहिता को ससुराल वाले परेशान करने लगे। बेवजह मारना-पीटना मानसिक उत्पीड़न देना आम बात हो गई। विवाहिता ने पिता को गरीब बता रुपये मांगने का विरोध किया तो पति ने उसका अश्लील वीडियो बना डाला। वीडियो के माध्यम से वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और दहेज की रकम नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। आरोप है कि करीब छह महीने पूर्व पति ने वीडियो वायरल कर दी। विवाहिता की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ-जेठानी, ननद पर दहेज उत्पीड़न और पति पर वीडियो बनाने का केस दर्ज किया है। इस बाबत एसओ अश्वनी राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed